
राजनांदगांव। कलेक्टर अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव का निरीक्षण किया। उन्होंने दिग्विजय स्टेडियम में साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अग्रवाल ने दिग्विजय स्टेडियम में मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों से मुलाकात की। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एसडीओ पीके सिंघानिया, सहायक अभियंता राजेश साहू, प्रबंधक दिग्विजय स्टेडियम रणविजय सिंह उपस्थित थे।
