सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

शाहजहांपुर। मदनापुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मोत हो गई और उसका साथी घायल हो गया। चालक वाहन लेकर भाग गया। इधर पुवायां-मोहम्मदी रोड पर बाइक पुलिया से टकरा जाने पर बाइक सवार घायल हो गया। घायल को पुवायां सीएचसी पर लाया गया। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव पड़री निवासी 45 वर्षीय गुरमीत पुवायां आया था। वह शाम सात बजे पुवायां से मोहम्मदी बाइक से जा रहा था। कोहरे में बाइक पुलिया से टकरा गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। घायल को पुवायां सीएचसी पर लाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक मोहम्मदी क्षेत्र की घटना है। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया।
निगोही थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी 44 वर्षीय ओमपाल गांव के ही राम किशोर के साथ उसका खेत देखने के लिए जलालाबाद क्षेत्र में बाइक से गया था। वह और उसका साथी शाम सात बजे कोहरे में जलालाबाद से निगोही बाइक से लौट रहे थे। तिलहर-मदनापुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डाक्टर ने ओमपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल राम किशोर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया। मौत की खबर से उसकी पत्नी माधुरी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक