ट्रक की टक्कर से दो हिस्सों में बंट गया ट्रैक्टर, किसान गंभीर

बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब चार बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। जिसमे टक्कर लगते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बट गया और उस किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। नूरपुर मुजविदा गांव का रहने वाला किसान मनोज पुत्र आनन्द गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर बागपत शुगर मिल जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो पीछे से आ रहे ईंट ढोने वाले ट्रक ने टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और ईंट ढोने वाला ट्रक हाईवे किनारे नीचे खेतों में गिर गया। हादसे के बाद चालक व मजदूर ट्रक छोड़कर भाग गए और किसान मनोजव एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर ट्रैक्टर के नीचे दबे किसान को निकाला। उधर जानकारी होने पर घायल किसान के परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने घायल किसान का निजी अस्पताल में किसान का उपचार कराया।
