दिनदहाड़े दो घरों में चोरी

अलवर। अलवर शहर के NEB थाना क्षेत्र के रणजीत नगर में दिनदहाड़ दो सूने मकानों के ताले तोड़ चोर नकदी व जेवर पार कर ले गए। चोरी के बाद बैग लेकर निकलते दो युवक CCTV में सामने आए हैं। अब पुलिस उस आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की वारदात 4 सितंबर की दोपहर ढाई बजे के आसपास की है। दौसा मेहंदीपुर बालाजी के पास मालाहेड़ा निवासी लल्लूराम बैरवा अलवर शहर के रणजीत नगर में किराए के मकान में रहता है। वह यहां मिस्त्री का काम करता है। जो 4 सितंबर को सुबह आठ बजे काम पर निकल गया था। साढ़े पांच बजे वापस आया तो बाहर गेट पर ताला लगा था लेकिन अंदर के ताले टूटे मिले। घर का पूरा सामान बिखरा हुआ मिला। घर में रखी चांदी की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी, चांदी का ब्रेसलेट व 20 हजार रुपए चोरी हो गए। वहीं उसके बगल में देवेंद्र के सूने मकान से भी चोर हाथ सााफ कर ले गए। देवेंद्र के घर से सोने की बाली, सोने का ओम व 10 हजार रुपए ले गए।
अलवर शहर में रणजीत नगर के इस मकान में चोरी। CCTV में नजर आए चोर चाेरी की वारदात के बाद चोर सीसीटीवी में दिखे हैं। पास के मकान में लगे सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि दो युवक वहां से निकले हैं। सीसीटीवी वाले घर के पास आकर उन्होंने मुंह भी ढक लिया। ताकि उनका चेहरा नजर नहीं आए। एक युवक के हाथ में थैला था। जिसमें चोरी का माल लेकर निकले हैं। अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अलवर शहर में आए दिन सूने मकानों में चोरी की वारदातें सामने आती हैं।
