जख्मी मिली नीलगाय, गोली मारे जाने की आशंका

सुल्तानपुर। जिले के शिवगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भेटौरा गांव में रविवार की सुबह ग्रामीणों ने बुरी तरह से जख्मी नीलगाय देखा। उसके शरीर से कई जगह से खून बह रहा था। पहले तो ग्रामीणों द्वारा कपड़े बांधकर खून को रोका गया और उसे पानी पिलाया गया। प्राथमिक उपचार किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि नीलगाय को गोली मारकर जख्मी किया गया है।
भाजपा मंडल महामंत्री शत्रुघ्न सिन्ह ने तत्काल सांसद मेनका गांधी को फोन द्वारा सूचना दी। सांसद के एक्शन लेने पर गांव में पुलिस एवं डॉक्टरों की टीम पहुंची। ग्रामीणों की मदद से डॉक्टर ने नीलगाय को लगी चोट का स्वास्थ्य परीक्षण किया और इलाज शुरू किया। डॉक्टर ने बताया कि नीलगाय के शरीर पर चार जगह गहरी चोट के निशान पाए गए। चोट देखने से लग रहा है कि उसे किसी वेपन से मारा गया है। उसके शरीर के अंदर गोली नहीं मिली। थाना इंचार्ज शिवगढ़ एके सिंह ने बताया कि उसके शरीर पर चोट के निशान कटीले तार के लग रहे हैं। उसके शरीर में गोली नहीं पाई गई है। हालांकि, जांच की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक