बंद पैन कार्ड को दोबारा कैसे कर सकते है एक्टिव

पैन कार्ड : आधार लिंक न होने के कारण केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने 11 मिलियन से अधिक पैन कार्ड बंद कर दिए थे । यह जानकारी कुल लगभग 11.5 करोड़ पैन कार्ड निष्क्रिय कर दिए गए क्योंकि वे नियत तारीख से पहले आधार कार्ड से लिंक नहीं थे। जानकारी के मुताबिक आधार और पैन को लिंक करने की समय सीमा 30 जून को समाप्त हो गई है।

आरटीआई के मुताबिक केवल 57.25 करोड़ ने अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक किया है। 12 करोड़ से ज्यादा के पैन कार्ड, जिनमें से 11.5 करोड़ एक्टिव नहीं है , लेकिन दोबारा एक्टिव करने के लिए 1000 रूपए देकर आप इसे दोबारा एक्टिव कर सकते है।
कैसे करें लिंक
-इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। ये वेबसाइट-
https://www.incometax.gov.in/iec/foportal/ है।
– इसके बाद ‘लिंक आधार’ सेक्शन को क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुलेगा।
– इसके बाद पैन और आधार विवरण दर्ज करें। मांगी गई जानकारी सही-सही भरें।
– कैप्चा कोड वेरिफाई करें। इसके बाद लिंक स्टेटस दिख जाएगा।
– अगर लिंक नहीं है तो इस स्टेप को आगे बढ़ाना होगा।
-यदि आपका पैन और आधार सफलतापूर्वक लिंक हो गया है, तो आपको स्क्रीन पर एक पुष्टि का मैसेज आएगा। हालांकि, आपको लिंकिंग के एवज में देरी की वजह से जुर्माना भी देना होगा।