अनुराग ढांडा बोले- भाजपा-जजपा की अहम की लड़ाई में पिछड़ रहा जिला

फतेहाबाद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि अपने अहम की लड़ाई में भाजपा जजपा ने फतेहाबाद के विकास को खूंटी पर टांग दिया है। मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री को अपना अहंकार त्याग कर लोगों का भला करना चाहिए। चुनाव से पहले कुछ तो विकास परियोजना फतेहाबाद के लोगों को दे सकें। ढांडा ने कहा कि फतेहाबाद के एरिया में अभी तक भी बाढ़ का पानी निकला नहीं है। पंजाब क्षेत्र में वहां की सरकार ने घग्घर के किनारों को मजबूत कर दिया है। हरियाणा में तो अभी तक जायजा भी नहीं लिया गया है। 40 दिन धरना देने के बाद किसान चंडीगढ़ कूच कर गए हैं। किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इससे किसान नाराज है। उन्होंने कहा कि हरियाणा धरना प्रदेश बनकर रह गया है।
किसान, आशा वर्कर्स, मिड डे मील वर्कर्स सहित कई कर्मचारी संगठन धरना दे रहे हैं। रोड मैप स्प्ष्ट है कि बड़ी बड़ी रैलियों में विश्वास नहीं रखती। गांवों में परिवार जोड़ने का अभियान चल रहा है। सभी घरों तक पार्टी पहुंचेगी। दो लाख पदाधिकारी शपथ लेंगे। इसके बाद धरातल पर बड़े स्तर पर नजर आएंगे। बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करेंगे। अनुराग ने कहा कि विचारधारा के आधार पर इंडिया अलाइंस बना है। कोर्डिनेशन कमेटी तय करेगी कि कौन कहां कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा। चुनाव में जो फैसला हाई कमान तय करेगा, उसको माना जायेगा। महिला आरक्षण बिल पर उन्होंने कहा कि यह महिला बेवकूफ बनाओ बिल है। 2024 के चुनाव में इसका कोई फायदा नहीं होगा। इस मौके पर लक्ष्य गर्ग, जिलाध्यक्ष गुरविंदर सिंह, सुशील बिश्नोई सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक