रमजान में कार्यालय समय में परिवर्तन करने की मांग

लखनऊ: नगर निगम मुख्यालय में कार्यरत कर्मचारियों की आवाज उठाने वाले नगर निगम कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को एक पत्र लिखकर यह मांग की है कि पूर्व वर्षों की तरह इस वर्ष भी रमजान पर्व पर रोजेदारों के लिए कार्यालय आने-जाने का समय सुबह 10 बजे से शाम 4:30 तक कर दें। इस बारे में कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को ध्यान दिलाते हुए बताया है कि रमजान माह के पावन पर्व पर नगर निगम प्रशासन द्वारा रोजेदारों के लिए कार्यालय का समय बदलने का आदेश निर्गत किये जाने की व्यवस्था पूर्व से विद्यमान है।

इसलिए इस वर्ष भी रमजान की पहली तारीख 23 मार्च को संभावित है। वहीं,उक्त के बारे में नगर निगम कर्मचारी संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा ने बताया कि उन्होंने नगर आयुक्त से पहले की तरह इस वर्ष भी रमजान पर मुस्लिम कर्मचारियों के लिए कार्यालय समय में परिवर्तन करने की मांग उठायी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक