कोहरे में अज्ञात वाहन की चपेट में आए बाइक सवार, दोनों की मौत

शाहजहांपुर। कोहरे में थाना सिंधौली क्षेत्र के बिलंदापुर मार्ग पर मियांपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की जान चली गई। घटनास्थल से दोनों को अचेतावस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
निगोही थाना क्षेत्र के गांव रेभा निवासी 35 वर्षीय राम लखन की ससुराल खीरी जिले के गोला के गांव तलफीपुर मे थी। उनका साला बरेली जिले के एक अस्पताल में भर्ती है। वह पैसे की व्यवस्था में गांव के दोस्त 25 वर्षीय जतिन उर्फ जितेंद्र कुमार के साथ शनिवार की सुबह ससुराल गोला गए थे। वह अपने दोस्त के साथ बाइक से गोला से शनिवार की रात आठ बजे निगोही वापस लौट रहे थे।
बिलंदापुर मार्ग पर मियांपुर गांव के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार राम लखन व जतिन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों घायलों को देर रात जिला अस्पताल भेज दिया। डाक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इधर दोनों के परिवार वाले जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया। मृतक जतिन की शादी नहीं हुई है। मृतक राम लखन अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़ गए है। दोनों शव गांव पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया। एक साथ दो लोगों की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक