नागपुर की फ्लाइट में महिला टीचर से ‘भद्दे’ इशारे करने के आरोप में पुणे का इंजीनियर गिरफ्तार

नागपुर (आईएएनएस)। पुणे के एक इंजीनियर को सोमवार देर रात पुणे-नागपुर फ्लाइट में एक महिला को-पैसेंजर के सामने कथित तौर पर ‘भद्दे’ इशारे करने और हस्तमैथुन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
फिरोज शेख (32) के रूप में पहचाने गए आरोपी ने 40 वर्षीय महिला शिक्षक को फ्लाइट में निशाना बनाया। महिला चंद्रपुर में अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए नागपुर जा रही थी।
फ्लाइट के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने के बाद आरोपी ने भागने की कोशिश की। लेकिन, महिला ने सीआईएसएफ, एयरलाइन क्रू और ग्राउंड स्टाफ को सतर्क कर दिया, जिन्होंने उसे रोका और सोनेगांव पुलिस स्टेशन ले गए।
फ्लाइट के दौरान महिला झपकी ले रही थी। अचानक वह झटके से जाग गई और उसने देखा कि शेख अपने निजी अंगों को दिखा रहा था। उसे गंदे इशारे कर रहा था।
सोनेगांव पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने उसे यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़, एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने, अपमान करने के आरोप में गिरफ्तार किया और 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
अधिकारी ने कहा कि आरोपी ने कथित तौर पर जमानत के लिए आवेदन किया है। इस मामले में आगे की जांच चल रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक