आटो चालक की सड़क हादसे में मौत

वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के गाजीपुर हाईवे पर शाहपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक पवन की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी संध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके साथ ही पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पवन पेशे से आटो चालक था।
रोहनिया क्षेत्र के औढ़े बछांव निवासी पवन गुप्ता (32) अपने रिश्तेदार के घर आयोजित धार्मिक समारोह से लौट रहा था। बाइक पर पीछे उसकी पत्नी संध्या बैठी थी। रात करीब 12 बजे शाहपुर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद दम्पती बाइक समेत दूर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण पवन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी संध्या घायल हो गई। दुर्घटना देख राहगीर रूके। दोनों की हालत देखने के बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घायल को आननफानन अस्पताल भिजवाया।
प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पेशे से ऑटो चालक संदीप तीन भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। कोई संतान नहीं है। मां मीरा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक