डीएवी राष्ट्रीय खेल संवर्ग सम्मेलन 2023 का प्रबंधन समिति द्वारा किया गया स्थलीय निरीक्षण

लखीसराय: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संवर्ग सम्मेलन चतुर्थ का दो दिवसीय भव्य आयोजन 17एवं 18 अक्टूबर 2023 को गांधी मैदान लखीसराय एवं डीएवी विद्यालय प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। खेल प्रतियोगिता में बिहार राज्य के अंतर्गत डी, जी , आई प्रक्षेत्र के 19 स्कूलों के विद्यार्थी सम्मिलित होंगे।

जिसमें प्रक्षेत्र डी से डीएवी पब्लिक स्कूल रिफायनरी बेगूसराय, डीएवी उर्वरक नगर बरौनी, डीएवी इटवानगर बेगूसराय, डीएवी बखरी,डीएवी मोकामा, डीएवी लखीसराय, डीएवी जमुई, डीएवी शेखपुरा तथा “जी” प्रक्षेत्र से डीएवी पब्लिक स्कूल पूर्णिया, डीएवी महेशकूट खगड़िया,डीएवी खगडिया एवं आई प्रक्षेत्र से डीएवी पब्लिक स्कूल भागलपुर, डीएवी कहलगांव डीएवी मथुरापुर, डीएवी बांका, डीएवी मुंगेर, डीएवी खड़कपुर हवेली, डीएवी सुल्तानगंज, डीएवी जमालपुर आदि विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं सम्मिलित होंगे।

इस खेल प्रतियोगिता के बारे में विद्यालय के प्राचार्य डॉ निरंजन कुमार ने बताया कि डीएवी लखीसराय में अनेक खेलों का आयोजन जैसे कबड्डी, योगा, टेबल टेनिस, बैटमिंटन , बास्केटबाल वालीबाल , शतरंज इत्यादि जैसे विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया है। इस खेल प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु शनिवार को विद्यालय प्रबंधन एवं कार्यकारिणी समिति के द्वारा खेल मैदानों एवं भोजन की व्यवस्था तथा रहने इत्यादि की व्यवस्था का विभिन्न स्थानों पर भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात कार्यकारिणी समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि खेल व्यवस्था की शर्तें पूरी तरह व्यवस्थित हो गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक