पुलिस के रिटायर्ड ACP व SHO के खिलाफ FIR दर्ज

लुधियाना। पंजाब पुलिस के रिटायर्ड एसीपी व एसएचओ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मिली खबर के अनुसार इनके खिलाफ एफआईआर थाना डिवीजन नंबर 3 में दर्ज की गई है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ बिना जांच के पीड़ित व्यक्ति पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप लगा है। गौरतलब है कि 29 नंवबर 2021 को पीड़ित व्यक्ति ने इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, अब जाकर इनके ऊपर केस दर्ज हुआ है। बता दें 2015 में पड़ोसियों ने पीड़ित जसप्रीत सिंह निवासी मोहल्ला बाबा थाना सिंह चौक के खिलाफ हवाई फायरिंग करने के आरोप में थाना नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाई थी।

उस समय थाना नंबर 3 में इंस्पेक्टर रणधीर सिंह तैनात थे जो बाद में एसीपी बन गए। उनके बाद में इंस्पेक्टर सतीश कुमार आए। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उक्त दोनों अधिकारियों ने उसका 12 बोर का रिवाल्वर व 10 जिंदा कारतूस गैरकानूनी तरीके से पहले माल खाने में रखवा दिए फिर अपने पास रख लिए। बिना जांच के उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह ने बताया कि केस के खत्म होने के बाद भी उक्त अधिकारियों ने उसका हथियार वापस नहीं किया। पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा उक्त दोनों अधिकारी रिटायर्ड एसीपी रणधीर सिंह व एसएचओ सतीश कूमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक