एक ही गांव में चोरों का धावा, तीन मकानों से 23 लाख की चोरी

बहराइच। जिले के कोठवल कला गांव में देर रात को चोर पहुंच गए। चोरों ने काश्तकार समेत तीन लोगों के मकान से दो लाख नकदी समेत 23 लाख के संपत्ति की चोरी की। सुबह चोरी की घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को चोरी की जानकारी दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर चोरी का जायजा लिया है। लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं किया गया है।
फखरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोठवल कला गांव निवासी राहुल सिंह और वंश राम सिंह का संयुक्त परिवार है। क्षेत्र के बड़े काश्तकार हैं। शनिवार रात डेढ़ बजे मकान में चोर घुसे। चोरों ने अलमारी तोड़कर 80 हजार रूपये नकदी, सोने की हार, मंगल सूत्र, आठ सोने की अंगूठी और आठ कंगन के साथ लगभग के किलो चांदी जेवरात लेकर चोर फरार हो गए। इसके बाद चोर गांव निवासी प्रदीप सिंह पुत्र पवन सिंह के घर में प्रवेश किया। यहां से चोरों ने सोने चांदी के जेवरात और 70 हजार रूपये नकदी समेत तीन लाख की चोरी की। फिर चोर गांव निवासी जीत सिंह पुत्र राज किशोर सिंह के मकान में घुस गए। यहां से चोरों ने 50 हजार रूपये नकदी, डेढ़ सौ ग्राम सोने के जेवरात, चांदी के जेवरात समेत बेशकीमती बर्तन लेकर चले गए।
तीनों स्थान पर चोरों ने लगभग 23 लाख के मूल्य की संपत्ति पार की। सुबह चोरी की जानकारी होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मकान मालिकों ने थाने में चोरी की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने चोरियों का जायजा लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच चल रही है। पीड़ितों ने तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर चोरियों का खुलासा किया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक