राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ आज

राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रदेश भर में राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ 05 अगस्त 2023 को किया जाएगा। झालावाड़ जिले में ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ पंचायत समिति अकलेरा की ग्राम पंचायत अमृतखेड़ी एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ नगर पालिका क्षेत्र भवानीमण्डी से किया जाएगा।
जिला कलक्टर आलोक रंजन ने बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए खेल मैदान तैयार कर लिए गए हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में सभी खेलों के लिए टीमों का गठन भी कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों के लिए बच्चे, बुजुर्ग, महिला व पुरूष सभी में काफी उत्साह है और सभी पूर्ण अभ्यास के साथ खेलों में भाग लेने के लिए तैयार हैं।
ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं
ग्रामीण ओलम्पिक में 7 खेल कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबाल, फुटबॉल (महिला, पुरूष), खो-खो, रस्साकसी, (महिला), शूटिंगबॉल (पुरूष) वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में 60274 पुरूष, 40608 महिलाओं सहित कुल 100882 रजिस्टेªशन हुए हैं। जिनमें से पुरूष वर्ग में 5312 व महिला वर्ग में 4014 टीमों सहित कुल 9327 टीमों का गठन किया गया है।
शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताएं
शहरी क्षेत्र में 7 खेल कबड्डी, टेनिसबॉल क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स (100, 200 व 400 मीटर) महिला एवं पुरूष वर्ग, खो-खो महिला वर्ग में आयोजित किए जाएंगे। शहरी क्षेत्र में कुल 18609 पंजीकरण हुए हैं जिनमें 10760 पुरूष व 7849 महिलाएं शामिल हैं। पुरूष वर्ग में 1087 व महिला वर्ग में 828 सहित कुल 1915 टीमों का गठन किया गया है।
जिला कलक्टर ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर 5 से 10 अगस्त तक एवं ब्लॉक स्तर पर 17 से 22 अगस्त तक ग्रामीण ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं नगर पालिका एवं नगर परिषद् क्लस्टर स्तर पर 5 से 10 अगस्त तक शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं जिला स्तर पर 1 से 4 सितम्बर तक तथा राज्य स्तर पर 15 से 18 सितम्बर तक ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक