पुलिस ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण का संदेश, लोगों को किया जागरूक

हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ आजादी के अमृत महोत्सव व पारिवारिक वानिकी अन्तर्राष्ट्रीय दिवस पर पुलिस ने शुक्रवार को पौधारोपण व जागरुकता कार्यक्रम किए। पुलिस थाना, सीओ कार्यालय व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढांबा में नीम, अशोक, पाखर, आम, नींबू, जामुन सहित अन्य फलदार और छायादार विभिन्न प्रजातियों के सौ पौधे लगाए। वृताधिकारी श्रवण कुमार झोरड़, थाना प्रभारी जयपालसिंह प्रशिक्षु डीएसी, सरपंच यूनियन की अध्यक्ष सिमरजीतकौर ढाबां, रमन सिद्धू, विद्यालय स्टाफ सहित सामुदायिक समन्वय समिति सदस्यों ने पुलिसकर्मियों के साथ पौधरोपण कर पर्यावरण स्वच्छ व स्वस्थ रखने का संदेश दिया। इसके साथ आमजन से अनुरोध किया कि पर्यावरण को शुद्घ रखने के लिए कम से कम एक पौधे अवश्य लगाएं।
पर्यावरण को लेकर विद्यार्थियों से संवाद के दौरान वृताधिकारी श्रवण कुमार झोरड़ ने कहा हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। रोपे गए पौधे की सुरक्षा करनी चाहिए। पौधारोपण से अधिक उसकी सुरक्षा अधिक पुण्य का काम है। जयपालसिंह प्रशिक्षु डीएसी ने कहा कि पेड़ों की कटाई से आज पर्यावरण संतुलन पूरी तरह से गड़बड़ा गया है। जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या खड़ी हो गई है। इससे निपटने के लिए पौधरोपण कर पर्यावरण का संतुलन बना सकते हैं।
