टैरो राशिफल,16 अक्टूबर 2023

मेष टैरो राशिफल : खुशमिजाज माहौल में बीतेगा दिन
सोमवार 16 अक्टूबर का दिन टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, आपका समय अपने परिवार और दोस्तों के साथ एक खुशमिजाज माहौल में बीतेगा जो आपको नयी ऊर्जा व स्फूर्ति से भर देगा।

वृषभ टैरो राशिफल : पदोन्नति के अवसर मिलेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन पदोन्नति का अवसर मिलेगा। आप इस समय को अपनी बुद्धि के इस्तेमाल अपने पक्ष में कर पाएंगे।
मिथुन टैरो राशिफल : विवाह के नए योग बनेंगे
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मिथुन राशि के लोगों के लिए अविवाहितों के लिए विवाह के नए अवसर प्राप्त होएंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय अनुकूल है वो भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कर्क टैरो राशिफल : प्रेम संबंधों में अच्छा रहेगा दिन
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कर्क राशि के वैवाहिक जातकों के लिए दिन वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। विद्यार्थी समय का सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे।
सिंह टैरो राशिफल : भविष्य की योजना सूझबूझ कर बनाएं
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि सिंह प्रेम संबंधों के प्रति लापरवाही बरतने से मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। भविष्य की योजनाएं बहुत सूझबूझ कर बनाएं।
कन्या टैरो राशिफल : लाभ के मिलेंगे कई अवसर
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुर वाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
तुला टैरो राशिफल : भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा
टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि तुला राशि के लोगों के लिए कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा, किसी बाहरी व्यक्ति या बाहरी स्थान से लाभ हो सकता है।
वृश्चिक टैरो कार्ड्स : नए कार्यों में व्यस्त रहेंगे
टैरो कार्ड्स के अनुसार, वृश्चिक राशि नए कार्यं में व्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के अच्छा समय है।
धनु टैरो राशिफल: ससुराल पक्ष सी तनाव होगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि धनु राशि के लोगों के घर गृहस्थी का वातावरण अच्छा नहीं दिखाई देगा, ससुराल पक्ष का तनाव उपस्थित हो सकता है, स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा।
मकर टैरो राशिफल : प्रेम संबंधों में दूरियां बनेंगी
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही थी कि मकर राशि के लोगों के लिए प्रेम संबंध में भी कुछ दूरी बनेगी। इनसे संबंधित मामलों को निर्णायक मोड पर लाने की आवश्यकता नहीं, आत्मविश्वास की कमी बनेगी।
कुंभ टैरो राशिफल : व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि कुंभ राशि के जातकों का आज भाई, बहन, बंधु-बांधवों से विचार के तालमेल का अभाव बनेगा, सहकर्मियों से भी संबंध में गडबडी आएगी। व्यक्तित्व कमजोर दिखाई देगा।
मीन टैरो राशिफल : शॉर्टकट का सहारा न लें
टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मीन राशि के लोगों के झंझट उपस्थित हो सकते हैं। झंझटों को सुलझाने में प्रभाव की कमजोर स्थिति के कारण दिक्कत आएगी। इसलिए शॉर्टकट का सहारा न लेकर सुरक्षित राह पर चलें।