खेलते समय छत की रेलिंग से गिरा मासूम, हॉस्पिटल में भर्ती

कोटा। कोटा के कुन्हाड़ी थाना इलाके में घर की छत पर खेलते समय एक पांच साल का बच्चा घायल हो गया। जिससे उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बालिता इलाके में हुई है। पुलिस के अनुसार पांच साल का बालक प्रिंस यादव मूल रूप से छबड़ा का रहने वाला है जो कि फिलहाल बालिता कच्ची बस्ती में माता पिता के साथ रह रहा था।पिता और मां कोटा में रहकर मजदूरी का काम करते है। वह अपने भाई के साथ बुधवार को मकान की छत पर खेल रहा था। इस दौरान उसकी मां काम से घर आकर खाना बना रही थी। पिता अंदर बैठे हुए थे। पर खेलते समय वह अचानक से रेलिंग से नीचे जा गिरा। शोर सुनकर उसकी मां बाहर भागकर पहुंची तो प्रिंस घायल पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच करने के बाद उसे भर्ती किया गया। उसके सिर, हाथ पैरों में चोट आई है।
