गादी संस्थान मंदिर का 32वां पाटोत्सव धूमधाम के साथ मनाया, लगाया 56 पकवानों का भोग

सिरोही। श्री स्वामीनारायण गढ़ी संस्थान, मणिनगर द्वारा संचालित श्री स्वामीनारायण मंदिर माउंट आबू में रविवार को 32वां पाटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। गादीपति जितेंद्रिय प्रियदास स्वामी महाराज की अध्यक्षता में वैदिक मंत्रोच्चार किया गया तथा घनश्याम महाराज की ओर से षोडोपचार एवं रजोपाचार से पूजन किया गया। भगवान स्वामी नारायण को 56 पकवानों का भोग लगाया गया। माउंट आबू के स्वामी नारायण मंदिर की स्थापना वेदरत्न आचार्य पुरुषोत्तम प्रियदास स्वामी महाराज ने 32 साल पहले की थी। तब से हर साल दो दिवसीय पाठोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
इस अवसर पर संतों की ओर से अभिभापाश्री का पाठ किया गया। पूजा के बाद भगवान को 56 पकवानों का भोग लगाया गया। संतों ने विधि-विधान से तरह-तरह के मिष्ठान, मेवे, फरसान सहित व्यंजन बनाकर भगवान को भोग लगाया। आशीर्वाद देते हुए स्वामी जी महाराज ने कहा कि परिवार में एकता और स्नेह बना रहना चाहिए। व्यसन मुक्त स्वस्थ जीवन व्यतीत करने वाले लोगों पर ही ईश्वर की परम कृपा रहती है। महंत दिव्य विभूषणदास स्वामी ने बताया कि अन्नकूट दर्शन के बाद आचार्य स्वामी जी महाराज ने विधि-विधान से भगवान की आरती उतारी। माउंट आबू में स्वामीनारायण मंदिर के पथोत्सव में देशभर से हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।
