कार चालक ने नाके पर खड़े SHO पर चढ़ाई कार

जालंधर। जालंधर में लोगों के दिलों से कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार देर रात नाका लगा चेकिंग कर रहे एस.एच.ओ. पर व्यक्ति ने कार चढ़ा दी। इस हादसे में एस.एच.ओ. दीपक शर्मा गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें जालंधर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना बेगोवाल के प्रभारी एस.एच.ओ. दीपक शर्मा द्वारा रात को चेकिंग के लिए नाका लगाया गया था। इस दौरान उन्होंने एक कार को रोक कर तलाशी ली और कागज दिाखने को कहा। कार चालक जब कागज निकलने के लिए अंदर बैठा और उसने गाड़ी चला दी। इस दौरान एस.एच.ओ. इसकी चपेट में आ गए और घायल हो गए।
