पटियाला: डॉ. हितेंद्र सूरी का लंदन में सम्मान

डॉ हितेंद्र सूरी को लंदन में अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार के दौरान भारत कीर्तिमान अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूके द्वारा हिंदी दिवस पर ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ कॉमन्स में डॉ. सूरी को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनकी सामाजिक सेवा और 2013 में सबसे अधिक पाइल्स सर्जरी (8.45 घंटे में 391 सर्जरी) का विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए सम्मानित किया गया था। डॉ. सूरी ने पाइल्स के 1,954 रोगियों का नि:शुल्क ऑपरेशन किया है।
