धर्म-अध्यात्म

astrology news : मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से दूर होंगे सरे कस्ट

ज्योतिष न्यूज़। सनातन धर्म में पर्व त्योहारों की कमी नहीं हैं लेकिन मकर संक्रांति बेहद ही खास मानी जाती है जो कि सूर्य साधना को समर्पित दिन होता है इस दिन भक्त भगवान की विधिवत पूजा करते हैं और दान पुण्य के कार्य करते हैं माना जाता है कि मकर संक्रांति पर स्नान दान व पूजा पाठ करने से ईश्वर कृपा प्राप्त होती है।

साल में कुल 12 संक्रांतियां मनाई जाती है लेकिन इन सभी में मकर संक्रांति सबसे अधिक खास मानी गई हैं जो कि इस साल 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाई जाएगी। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मकर संक्रांति पर किन चीजों का दान करके हम अपने जन्मों के पापों से मुक्ति पा सकते हैं तो आइए जानते हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 15 जनवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में इस दिन स्नान, उबटन, हवन, जलपान, आहार और दान ये छ: कर्म तिल से करना जरूरी होता है इस दिन दैनिक प्रयोग की वस्तुएं तिल, गुड़, गजक, बजारे की दलिया, खिचड़ी, घी, वस्त्र, कंबल आदि का दान किया जाता है मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सारे कष्ट दूर हो जाते हैं।

मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान—
आपको बता दें कि इस शुभ दिन पर भगवान सूर्यदेव की विधिवत पूजा करें और उन्हें तांबे के पात्र में जल, पुष्प मिलाकर अर्पित करें फिर खिचड़ी के लिए कच्चे चावल, दाल, तिल, गुड़द्व घी, सब्जी, फल तिल के लड्डू, रेवड़ी आदि का दान जरूर करें इसके साथ ही इस दिन कंबल, उनी वस्त्र और नए बर्तनों को भी चौदह की संख्या में दान जरूर करें। ऐसा करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है।

 

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक