महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण औषधि है अशोक का पेड़

आयुर्वेद में हेमपुष्प कहा जाने वाला अशोक का पेड़, सेहत की समस्याओं का समाधान करने में मददगार है। इसके पत्ते, छाल, फूल, बीज और यहां तक कि जड़ें भी दवा के रूप में प्रयोग की जाती हैं। जानिए इसके यह 5 फायदे –
1 माहवारी के समय होने वाला कष्ट हो या श्वेत प्रदर की समस्या, दोनों में ही यह लाभकारी है। इसकी छाल को पीसकर, बराबर मात्रा में मिश्री के साथ दिन में 3 बार लें।
2 अशोक की छाल को पानी में उबालकर गाढ़ा काढ़ा तैयार इसे सरसों के तेल के साथ मिलाकर फोड़े-फुंसियों पर लगाने से काफी फायदा होता है और त्वचा साफ होती है।
3 पथरी यानि स्टोन की समस्या होने पर अशोक के बीज लाभकारी हैं। अशोक के बीजों की 2 ग्राम मात्रा लेकर पानी के साथ पीस लें और दो चम्मच रोजाना पिएं। इससे पथरी के दर्द से राहत मिलेगी।
4 पेशाब संबंधी समस्याओं में भी अशोक के बीजों को पानी में पीसकर नियमित 2 चम्मच पीने से पेशाब में रूकावट एवं अन्य समस्याओं में लाभ होता है।
5 दो से तीन ग्राम की मात्रा में अशोक के फूल लेकर इन्हें दही में मिलाकर खाने से गर्भधारक करने में आ रही समस्याएं समाप्त हो जाती हैं और आसानी से गर्भधारण हो सकता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक