भ्रष्टाचार के आरोप में 45 पटवारी गिरफ्तार

चंडीगढ़। पंजाब विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के आरोप में 45 पटवारियों को गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने पिछले 17 माह में 45 पटवारियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 51 पटवारियों पर केस दर्ज किया गया है। यह रिपोर्ट 16 मार्च 2022 से 31 अगस्त 2023 तक की है। जिसमें विजिलेंस ने ट्रैप लगाकर कुल 18 पटवारियों को गिरफ्तार किया गया है।
उधर, हल्का खनौरी में तैनात रहे पटवारी बलकार सिंह की संपत्ति को लेकर विजिलेंस ने बड़ा खुलासा किया है। इस पटवारी की संपत्ति को लेकर विजिलेंस भी हैरान है। बलकार सिंह 12 दिसंबर 2002 को राजस्व विभाग में भर्ती हुआ था। अपनी 21 साल की नौकरी के दौरान उन्होंने अपने नाम, पत्नी के नाम और मां के नाम पर करीब 4 करोड़ की संपत्ति बनाई है, जिसकी बाजार कीमत काफी ज्यादा हो सकती है। विजिलेंस के हाथ 1.24 करोड़ की और जमीन खरीदने के बयाने भी लगे है।
विजिलेंस रिपोर्ट के मुताबिक, पटवारी बलकार सिंह ने अपनी नौकरी के दौरान 55 एकड़ कृषि भूमि 21 साल में खरीदी है। इसके अलावा, पटियाला की न्यू ऑफिसर कॉलोनी में 400 गज का आवासीय प्लॉट, महिंद्रा कॉम्प्लेक्स पटियाला में दो वाणिज्यिक प्लॉट भी खरीदे गए हैं। घर के निर्माण पर उन्होंने 5 लाख रुपये खर्च किये हैं। इन संपत्तियों की सरकारी कीमत करीब 4 करोड़ बताई जा रही है। पटवारी ने अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी जमीन खरीदी।
विजिलेंस ने 2018 के विरासत के एक पुराने मामले में बलकार सिंह पटवारी और फील्ड लॉ ऑफिसर दर्शन सिंह को 23 अगस्त को मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया था। इस मामले में कुछ तकनीकी बिंदुओं को लेकर पंजाब के सभी पटवारियों ने विरोध स्वरूप 1 सितंबर से कलम बंद हड़ताल की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस हड़ताल से सख्ती से निपटने का फैसला किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक