40 एकड़ में बनेगा अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को गुरुग्राम जिला के गांव मुबारिकपुर के समीप अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रबंधन व जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी औपचारिकताओं की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मनोहर लाल ने विश्वविद्यालय के लिए प्रस्तावित स्थल के आस-पास सड़क तंत्र को विकसित करने तथा निर्माण से संबंधित आवश्यक कार्यों को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने में यह एक महत्वपूर्ण संस्थान होगा। ऐसे में इस संस्थान के निर्माण से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं। उन्होंने विश्वविद्यालय के भवन के मानचित्र का अवलोकन किया और संस्थान तक रोड़ क्नेक्टिविटी के लिए प्रस्तावित विकल्पों का स्वयं मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि अशोक सिंघल वेद विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए गांव मुबारिकपुर के समीप 40 एकड़ भू-खण्ड चिन्ह्ति किया जा चुका है। इस विश्वविद्यालय में प्राचीन भारतीय ज्ञान के साथ-साथ आधुनिक पद्धतियों पर आधारित कोर्सिज करवाएं जाएंगे। यह अपनी तरह का एक अनूठा शिक्षण संस्थान होगा। मुख्यमंत्री को निरीक्षण के दौरान उपायुक्त श्री निशांत कुमार यादव ने संस्थान से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक