जिस दिन केंद्र से विशेष राहत पैकेज आएगा मैं खुद दिल्ली धन्यवाद करने जाऊंगा: सुक्खू

कुल्लू। भाजपा ने प्राकृतिक आपदा में राजनीतिक रोटियां सेंकने के अलावा कुछ नहीं किया। जिस दिन केंद्र से हिमाचल को विशेष राहत पैकेज मिलेगा तो मैं उस दिन खुद दिल्ली धन्यवाद करने जाऊंगा। यह बात मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कुल्लू के रथ मैदान में कही। उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आपदा में भी लोगों को ठगने का काम करते रहे। केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश को अब तक कोई विशेष राहत पैकेज नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर किस आर्थिक मदद के लिए केंद्र का धन्यवाद कर रहे हैं। जो राशि अभी तक मिली है वह स्टेट डिजास्टर रिलीफ फंड में हर वर्ष आती है। जिस दिन विशेष आर्थिक सहायता मिलेगी उस दिन जयराम बात करें। 3 केंद्रीय टीमें अभी तक आपदा से हुए नुक्सान का जायजा लेने आ चुकी हैं लेकिन कोई विशेष पैकेज नहीं मिला। अगर केंद्र सरकार को विशेष पैकेज नहीं देना है तो प्रदेश सरकार ने जो 12000 करोड़ रुपए का क्लेम भेजा है वही राशि दे दी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष पैकेज मिलने पर राज्य सरकार और तेजी से काम करेगी। केंद्र सरकार अगर राहत पैकेज में देरी कर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहती है तो जनता उसे बर्दाश्त नहीं करेगी। जनता की आह को दबाने पर लोग वोट के जरिए भाजपा को जवाब देंगे।

सुक्खू ने कहा कि हम चार साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाएंगे और दस साल में हिमाचल प्रदेश देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा। किसी को रोजगार के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी विपक्ष में होती तो इस सरकारी संकल्प का पूरा समर्थन कर आपदा प्रभावितों को राहत राशि दिलाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ देती। हमने प्रदेश के अथाह कर्ज में डूबे होने के बावजूद 4500 करोड़ रुपए का राहत पैकेज घोषित किया है। यह सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति और कर्तव्यनिष्ठा को दर्शाता है। इसलिए ही मैं कहता हूं कि हम सत्ता में सत्ता सुख के लिए नहीं व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जुमलेबाजी में नहीं बल्कि काम करने में विश्वास रखते हैं तथा जो कहते हैं वो करते हैं। उन्होंने कहा कि एक भी पात्र व्यक्ति इस राहत पैकेज से छूटना नहीं चाहिए और एक भी अपात्र का चयन नहीं होना चाहिए। किसी फर्जी प्रभावित को राहत राशि बांटी तो इसकी पूरी निगरानी होगी। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार तहसील स्तर पर कमेटियां बनाकर सोशल ऑडिट करवाएगी। भाजपा पर आपदा में राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले लेकिन प्रदेश के लिए एक धेला लाने में असफ ल रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते जयराम ठाकुर कभी भी सड़क मार्ग से जनजातीय क्षेत्र के प्रवास पर नहीं गए और अब विपक्ष में रहते हुए जनजातीय क्षेत्र के लोगों के हिमायती बनने का प्रयास कर रहे हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक