सेंट्रल जेल में जबरदस्त गैंगवार, गैंगस्टरों बीच हुई खूनी झड़प

फिरोजपुर। फिरोजपुर के सेंट्रल जेल में बीती शाम हाई सिक्योरिटी जोन में बदमाशों के बीच मारपीट की खबर सामने आई है। मारपीट के दौरान दोषी अमित चाम्बी और एक अन्य कैदी हरप्रीत सिंह दोनों घायल हो गए। घायल हुए दोनों कैदी अमृतसर के रहने वाले है। घायल कैदियों को थाना सिटी पुलिस द्वारा केंद्रीय जेल फिरोजपुर के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। बता दें कि घायल कैदी व गैंगस्टर पर हत्या समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। इस बारे में बात करते हुए हवालाती अमित ने कहा कि वह जेल के हाई सिक्योरिटी जोन में बंद था। इस दौरान कई कैदी गैंगस्टर हरप्रीत सिंह को पीटने लगे। जब मैं उसे बचाने गया तो उक्त कैदियों ने उस पर भी हमला कर दिया और वे दोनों घायल हो गए।
