बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर, पति की मौत

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। ठोकर मारने के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग दौड़े और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल दंपति को उपचार के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने पति को मृत घोशित कर दिया। जबकि पत्नी की हालत गंभीर बताई गई है।
यह हादसा रीवा जिले के बैकुण्ठपुर थाना अंतर्गत हरदी मोड़ के समीप घटित हुआ। घटना के संबंध में बैकुण्ठपुर थाना प्रभारी श्रृंगेश सिंह राजपूत के मुताबिक दंपति रीवा से लौट रहा था। 12 सितम्बर की शाम 6 बजे रोहिणी सिंह परिहार 61 वर्ष निवासी ऊंचा टोला तिलखन और उनकी पत्नी रीवा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान जैसे ही उनकी बाइक हरदी मोड़ के समीप पहुंची अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जब तक आसपास के लोग दौड़कर वाहन को पकड़ते तब तक वह आंखों से ओझल हो गया था। हादसे की जानकारी तुरंत बैकुण्ठपुर पुलिस व डॉयल 100 को स्थानीय लोगों ने दी। जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
पुलिस का कहना है अज्ञात वाहन की ठोकर लगने के बाद बाइक चला रहे रोहिणी सिंह परिहार की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि उनकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है उनका उपचार संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। मृतक रोहिणी सिंह तिलखन सरस्वती स्कूल में प्रधानाचार्य भी रह चुके हैं। गत वर्ष ही रिटायर हुए थे। बुघवार को उनका पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शिक्षक के सड़क हादसे में निधन की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक