जागृति बालगृह के बच्चों से मिलीं रेलवे जीएम

जबलपुर। पमरे की नवागत महाप्रबंधक एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा शोभना बंदोपाध्याय, पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित जागृति (बालगृह) में मंगलवार 14 नवम्बर 2023 को बच्चों से मिली और उनके साथ कुछ पल बिताए जहाँ रेलवे जीएम को अपने बीच पाकर बच्चें उत्साहित नज़र आए। नवागत पमरे महाप्रबंधक एवं महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा शोभना बंदोपाध्याय का बच्चों ने स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्रीमती बंदोपाध्याय ने संस्था के शिक्षकों एवं बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर बाल दिवस मनाया। महाप्रबंधक ने जागृति में बच्चों से मिलने के उपरांत कहा कि जागृति के बच्चों में अद्भुत प्रतिभा है एवं भविष्य में वें जरूर ऊँचे मुकाम पर पहुँचेंगे। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायन, सामूहिक नृत्य एवं विशेषकर योग नृत्य की प्रस्तुति की गई। पमरे महाप्रबंधक बंदोपाध्याय द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया और उन्हें उपहार स्वरुप सभी बच्चों को विंटर सीजन के लिए गरम कपडे प्रदान किये गए।

इस अवसर पर पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अन्य पदाधिकारियों में श्रीमती वंदना सक्सेना,अमृता शर्मा, सुवेरना श्रीमती प्रेमलता सहित अन्य कार्यकारी सदस्यायें भी उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, रेल कर्मचारियों के परिवारों के प्रति सामाजिक सरोकारों को निभा रहा है साथ ही बेसहारा, निराश्रित, गुमशुदा, निस्सहाय और अनाथ बच्चों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। विगत कई सालों से जागृति बाल गृह का संचालन पश्चिम मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन द्वारा किया जा रहा है। जागृति बाल गृह में 06 से 18 वर्ष तक के बालक रहते है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक