माधव गौशाला में गाय को बेटी के रूप में पूजा अर्चना कर किया विदा

भीलवाड़ा। परम पूज्य माधव गो विज्ञान अनुसंधान संस्थान की ओर से नौगांवा में संचालित माधव गौशाला में गाय की पूजा अर्चना कर उसे बेटी के रूप में विदा किया गया। शनिवार को मंदिर में लाभ पंचमी पर कई कार्यक्रम होंगे। संस्थान के सचिव सत्यप्रकाश गगड़ ने बताया कि यह पुण्य कार्य श्री रामधाम रामायण मंडल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष एवं भारतीय स्टेट बैंक से सेवानिवृत राकेश सिंहल ने अपनी धर्मपत्नी सीमा सिंहल के साथ किया। दंपति ने पंडित दीपक पाराशर के मंत्रोच्चार के बीच गाय को अच्छी तरह सजाकर पूजा अर्चना के बाद बेटी की तरह विदा किया। गाय की सजावट गो सेवक सूरज सिंह के सहयोग से की गई। शनिवार को लाभ पंचमी पर भगवान सांवलिया सेठ को पँडुर देवता का स्वरूप धारण कराया जाएगा। भगवान सांवलिया सेठ का अभिषेक किया जाएगा गायों को लापसी खिलाई जाएगी।
