रेड कलर के लहंगे को स्टाइल करने के लिए ये टिप्स आएंगी काम, दिखेंगी खूबसूरत

हम सभी अपने लुक को अप-टू-डेट बनाने के लिए इसे कई तरीके से कस्टमाइज करना बेहद पसंद करते हैं। वहीं बदलते दौर में कुछ चीजें केवल कुछ ही दिन के तक ट्रेंड में रहती है तो कुछ एवरग्रीन फैशन का हिस्सा बन जाती हैं। ऐसे ही कलर की बात करें तो रेड कलर एवरग्रीन पसंद किया जाता है, लेकिन इसे स्टाइल करने के लिए आपको कई बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है ताकि आपका लुक ग्लैमरस नजर आए।
लगभग हर बड़े फंक्शन पर लहंगे को पहना जाता है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं रेड कलर के लहंगे को स्टाइल करने के कुछ आसान टिप्स जो आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगी। साथ ही बताएंगे कुछ फैशन टिप्स जिससे आप कॉन्फिडेंस के साथ अपने लुक को कैरी कर पाए।
रेड कलर का लहंगा लुक
आजकल मोनोक्रोम आउटफिट्स को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं इस खूबसूरत रेड लहंगे को डिजाइनर ब्रांड Rose Room by Isha J द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरह का लहंगा आप चिकनकारी वर्क या नेट के फैब्रिक की सहायता लेकर अपने हिसाब से कस्टमाइज भी करवा सकती हैं। इस तरह का मिलता-जुलता रेडीमेड लहंगा आपको मार्केट में लगभग 2000 रुपये से लेकर 5000 रुपये के बीच आसानी से मिल जाएगा।
रेड लहंगे के साथ किस तरह की ज्वेलरी चुनें?
लहंगे के साथ वैसे तो कई तरीके की ज्वेलरी को चुन सकती हैं, लेकिन अगर आप रेड कलर के आउटफिट को पहन रही हैं तो ग्रीन स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।
इसके आलावा डायमंड ज्वेलरी रेड कलर के साथ बेहद खूबसूरत नजर आती है।
बता दें कि आप रेड कलर की आउटफिट के साथ गोल्डन कलर की ज्वेलरी को अवॉयड ही करें।
ऐसा इसलिए क्योंकि रेड कलर के साथ गोल्डन कलर ज्वेलरी काफी आउटडेटिड फैशन में जा चुकी है।
रेड लहंगे के साथ मेकअप कैसे करें?
रेड कलर के साथ आप 2 तरह के मेकअप लुक्स को चुन सकती हैं।
बोल्ड लुक वाला मेकअप करना चाहती हैं तो आंखों के लिए आप ब्राउन कलर के पैलेट में से अपने स्किन टोन के हिसाब से शेड को चुन लें।
साथ ही लिप्स के लिए आप बोल्ड या डीप रेड कलर को या न्यूड पिंक शेड को चुन सकती हैं।
वहीं अगर आप पिंक कलर पैलेट की सहायता लेकर मेकअप करना चाहती हैं तो बेस को फ्रेश बनाने के लिए ड्युई लुक रखें।
साथ ही लिप्स के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल करना बिल्कुल भी न भूलें।
अगर आपको रेड कलर के लहंगे को स्टाइल करने के लिए आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक