हेंमत सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, अब 1 रूपये किलो मिलेगी चने की दाल

झारखण्ड | लोकसभा चुनाव 2024के चुनाव आने में कुछ ही महीने रह गए हैं।सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं इसी बीच झारखंड सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिलने वाली है। दरअसल, झारखंड के लोगों को अब एक रुपए किलो की दर से चने की दाल मिलेगी। शुक्रवार को रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। कैबिनेट ने सभी राशन कार्डधारकों को एक रुपया प्रति किलो की दर से दाल देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
झारखंड कैबिनेट की बैठक में बीते दिन 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 एवं झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (SFSS) के सभी लाभुक परिवारों को प्रति परिवार एक किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह एक रुपया किलो की दर से दिया जाएगा। इस संबंध में चना दाल वितरण की संशोधित योजना को कैबिनेट ने बीते दिन मंजूरी दे दी है। यही नहीं पथ परिवहन निगम के जो कर्मचारी बिहार से झारखंड आये थे, उन सभी को सरकारी कर्मियों के रूप झारखंड में समायोजित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी गई है।
इसके साथ ही भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की उदय योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड को ऋण के रूप में दी गई राशि 6136.37 करोड़ रुपये के 3/4 (4,602.2775 करोड़ रुपये) को अनुदान एवं 1/4 (1534,0925 करोड़ रुपये) को हिस्सा पूंजी में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई है। झारखंड राज्य वित्त आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति, सेवा शर्त एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 में संशोधन की भी स्वीकृति दी गई है। इतना ही नहीं पुलिस संस्करण के ध्रुव हेलीकॉप्टर के लिए संविदा पर पूर्व स्वीकृत तीन हेलीकॉप्टर पायलट के अनुबंध राशि में बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक