क्या है रेडमी K60 अल्ट्रा की कीमत

Xiaomi ने अपना नया फोन Redmi K60 Ultra चीन में लॉन्च कर दिया है। Redmi K60 Ultra के साथ Xiaomi फोल्ड 3, Xiaomi Pad 6 Max और Xiaomi Band 8 Pro को भी पेश किया गया है। Redmi K60 Ultra के साथ 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसके अलावा Redmi K60 Ultra में Dimensity 9200+ प्रोसेसर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
रेडमी K60 अल्ट्रा की कीमत
Redmi K60 Ultra के 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 2,599 चीनी युआन यानी करीब 30,000 रुपये है। फोन के 24 रैम और 1 टीबी स्टोरेज की कीमत 3,599 युआन यानी करीब 41,200 रुपये है। यह Redmi K60 Ultra का टॉप वेरिएंट है। Redmi K60 Ultra को ब्लैक, व्हाइट और ग्रीन रंग में खरीदा जा सकता है।
Redmi K60 Ultra की स्पेसिफिकेशन
Redmi K60 Ultra में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz है। Redmi K60 Ultra मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ प्रोसेसर के साथ 24 जीबी तक LPDDR5X रैम और 1 टीबी तक स्टोरेज के साथ है। इसमें वाइल्डबूस्ट 2.0 तकनीक है जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह फोन को 3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा कर सकता है।Redmi K60 Ultra में तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल IMX800 Sony सेंसर है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो है। सेल्फी के लिए Redmi K60 Ultra में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।Redmi K60 Ultra में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी है। Redmi K60 Ultra में 5G, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। Redmi K60 Ultra को वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP68 रेटिंग मिली है।
