खरीद केंद्रों में फसल बेचने को करना होगा ऑनलाइन पंजीकरण, 2125 रुपए प्रति क्विंटल होगा गेहूं का न्यूनतम

शिमला: प्रदेश में बनाए गए गेहूं खरीद केंद्रों में बुकिंग के लिए पहली अप्रैल से विभाग का पोर्टल खुलेगा। किसानों को एचपीएपीपीपीडॉटइनआईसीडॉटइन पोर्टल पर जाकर अपनी फसल का ब्यौरा भरने के बाद किसानों को गेहंू की फसल बेचेने के लिए पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के लिए पहली अप्रैल से पोर्टल खोल दिया जाएगा। प्रदेश में पहली बार हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा गेहंू की खरीद की जाएगी। प्रदेश में किसानों से गेहंू की फसल की खरीद करने के लिए दस गेहंू खरीद केंद्र बनाए गए हैं। दस अप्रैल से केंद्रों में गेहंू की खरीद शुरू हो जाएगी। गेहूं की खरीद को प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं, जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मिलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुआं, कालाअंब, पावंटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपुर बद्दी जिला सोलन तथा मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना शामिल है। इन मंडियों के माध्यम से किसानों से गेहंू खरीदी जाएगी। प्रदेश में किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य 2125 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है। किसानों को सही उपज की विक्रय राशि 48 घंटे के अंदर ऑनलाइन माध्यम से बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगी।
पूर्व में किसानों की फसल की खरीद भारतीय खाद्य निगम के माध्यम से की जाती थी, जबकि इस बार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार गेहंू की खरीद राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी। प्रदेश के किसान खाद्य आपूर्ति विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करवाने के बाद किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। पोर्टल पर बताई गई तिथि के अनुसार किसान गेहंू खरीद केंद्र में जाकर टोकन नंबर के साथ अपनी फसल बेच पाएंगे। एक मोबाइल नंबर पर एक ही पंजीकरण संभव है। गेहूं की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा। प्रदेश के किसान विभाग के पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे, लोकमित्र केंद्र पर जाकर या फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। उधर, प्रधान सचिव (खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले) आरडी नजीम का कहना है कि किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए केंद्र पहली अप्रैल से पोर्टल खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा किसानों के लिए गेंहू खरीद के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक