नेपाली युवक पर किया तेजधार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। जिला बिलासपुर में श्री नयनादेवी क्षेत्र नगर में नेपाल निवासी युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। हमले में युवक घायल हो गया है। जिसके बाद उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल घवांडल ले जाया गया।
पीड़ित की पहचान मनी नाम मूल निवसी नेपाल के रूप में हुई है। आरोपियों की पहचान अजय, विशाल और कुछ अन्य साथियों के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि नेपाली व्यक्तियों की किसी बात को लेकर बहस हो गई और दोनों ने मारपीट शुरू कर दी। जिस दौरान आरोपी व्यक्ति ने पीड़ित पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। तभी वहां पर मौजूद लोगों ने दोनों को अलग किया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में डॉक्टर में घायल मनी को खतरे से बाहर बताया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनके के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी विक्रांत बोंसला द्वारा की गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक