भारतराज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश से बाहर कैबिनेट की बैठक टली

शिमला। शुक्रवार यानी आठ दिसंबर को शिमला में प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक अब नहीं होगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार को तेलंगाना की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए और वह शनिवार सुबह ही शिमला पहुंच पाएंगे। इसलिए अब कैबिनेट की बैठक भी नए सिरे से निर्धारित होगी। हालांकि 11 दिसंबर की धर्मशाला में प्रस्तावित रैली से पहले मंत्रिमंडल की बैठक होने पर संशय है। माना जा रहा है था कि इस कैबिनेट में राज्य के लोगों के हित में कुछ फैसले लिए जा सकते हैं, जिनकी घोषणा 11 दिसंबर की रैली में होनी थी। शिक्षा विभाग की तरफ से भी गेस्ट टीचर पॉलिसी जैसे कुछ अहम मसले इस कैबिनेट के लिए प्रस्तावित थे।

हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में उपमुख्यमंत्री और अन्य सीपीएस की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका पर आगामी सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। न्यायाधीश विवेक सिंह ठाकुर व न्यायाधीश संदीप शर्मा की खंडपीठ के समक्ष इस मामले पर सुनवाई हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से बहस पूरी होने के पश्चात अब इस मामले में बहस राज्य सरकार की ओर से होगी। गौरतलब है कि भाजपा नेता सतपाल सत्ती सहित 12 भाजपा विधायकों ने उप-मुख्यमंत्री समेत सीपीएस की नियुक्ति को चुनौती दी है। याचिका में उप मुख्यमंत्री को कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लेने से रोकने के आदेशों की मांग की गई है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक