50 लाख की मांग, मोबाइल पर अश्लील फोटो देख पूर्व मंत्री के उड़े होश

पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और राजद नेता वृषिण पटेल से 50 लाख की डिमांड का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक वृषिण पटेल के मोबाइल पर अश्लील फोटो भेजी गई। और फिर तस्वीर को सार्वजनिक करने की धमकी देते हुए हुए 50 लाख की मांग की गई। और ऐसा नहीं करने पर राजनीतिक करियर बर्बाद करने की बात कही। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने आर्थिक अपराध इकाई में शिकायत दर्ज कराई है।

वृषिण पटेल ने बताया कि कुछ दिन पहले वो कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक महिला मिल गई। और घर चलने का आग्रह किया। जब वो वहां पहुंचे तो उन्होने पूछा कि आपके पति कहां है, तो महिला ने काम पर जाने की बात कही। और फिर रसोई से कुछ लेने चली गई। वहां दो लड़कियां भी थीं। जो अश्लील हरकत करने लगी। जिसके चलते वो वहां से निकल आए। जिसके बाद उनको वॉट्सएप कॉल कर 50 लाख मांगे गए। और पैसे नहीं देने पर पॉलिटिकल करियर बर्बाद करने की धमकी दी।
पूर्व मंत्री ने बताया क अश्लील फोटो भेजने के बाद उसे डिलीट कर दिया गया था। उस फोटो को वो ठीक से देख भी नहीं पाए। घटना के बाद उनके मोबाइल पर दो बार फोन भी आया। अब इस मामले में पूर्व मंत्री वृषिण पटेल ने ईओयू में शिकायत दर्ज कराई है। और पूरी घटना बताई है। उन्होंने कहा है कि कदमकुआं थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर दो महीने पहले एक महिला मिलने आई थी। और विधायक बनने की बात कही थी। इस पर उन्होने पार्टी से जुड़ जाने की बात कही थी। फिलहाल पूर्व मंत्री की शिकायत के बाद अब ईओयू मामले की जांच में जुट गई है।