मानव राजनीतिक सभ्यता के रूप को समृद्ध करता चीनी लोकतंत्र : विशेषज्ञ

बीजिंग, (आईएएनएस)| हाल ही में पेइचिंग में आयोजित लोकतंत्र: सभी मानवता के लिए एक सामान्य मूल्य पर दूसरे अंतर्राष्ट्रीय मंच में कई विशेषज्ञों ने कहा कि लोकतंत्र विविध है और लोकतंत्र का केवल एक ही रास्ता नहीं है। चीन की राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर विकसित लोगों के लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया ने न केवल देश के विकास को बढ़ावा दिया है, बल्कि मानव राजनीतिक सभ्यता के रूप को भी समृद्ध किया है।
निंग शा विश्वविद्यालय चीन अरब राज्यों के संस्थान के अध्यक्ष ली शाओशिएन ने संवाददाता के साथ इंटरव्यू में कहा कि प्रत्येक सभ्यता अपने तरीके से अद्वितीय है, विकास की प्रक्रिया में संस्कृति और विकास के आधार पर एक लोकतांत्रिक मॉडल का निर्माण करती है। चीन में लोगों के लोकतंत्र की पूरी प्रक्रिया राष्ट्रीय परिस्थितियों और पारंपरिक चीनी संस्कृति पर आधारित है। यह चीनी विशेषताओं वाला लोकतंत्र है और इसने विश्व राजनीतिक सभ्यता के लिए चीनी ज्ञान का योगदान दिया है।
पाकिस्तानी संसद की रक्षा समिति के अध्यक्ष मुशाहिद हुसैन सईद का विचार है कि दुनिया में अलग-अलग सभ्यताएं, संस्कृतियां और समाज हैं, इसलिए सिर्फ एक तरह का लोकतंत्र नहीं होना चाहिए। लोकतंत्र के अलग-अलग रास्ते और तरीके हैं। हर देश और हर समाज को अपनी भौगोलिक परिस्थितियों और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि के अनुसार अपना लोकतांत्रिक रास्ता चुनना चाहिए। और किसी भी तरह के लोकतंत्र का उद्देश्य लोगों का कल्याण करना होना चाहिए, जैसा कि चीनी शैली के लोकतंत्र ने किया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक