गुजरात से काशी आई महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

नव वर्ष पर गुजरात से काशी आई महिला के साथ रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। नौकायन के दौरान महिला का बायां हाथ कट गया। बनारस के सबसे प्रमुख घाट दशाश्वमेध के पास ये हादसा हुआ। आननफानन महिला को पुलिस ने अपनी जीप से कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। गुजरात की अहमदाबाद निवासी हंसा बेन (64) अपने कुछ अन्य रिश्तेदारों के साथ काशी भ्रमण को आईं। रविवार सुबह काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद महिला और उनके साथ के लोग नौकायन कर रहे थे। गंगा में सैर के बाद नाव को दशाश्वमेध घाट के पास किनारे लगाया जा रहा था।
महिला के हाथ की हालत देख पर्यटकों में हड़कंप
इस दौरान हंसा बेना का हाथ नाव से बाहर था। बगल से निकली दूसरी नाव भी घाट की तरह बढ़ रही थी। गंगा में नावों के बीच होने वाले स्वाभाविक टकराव के दौरान महिला का हाथ दोनों नावों के बीच में आ गया। झटके के साथ हंसा बेन की चीख से नाव पर अफरातफरी मच गई।हंसा बेन के बायें हाथ पर जब नजर पड़ी तो सभी के होश उड़ गए। हाथ का उपरी हिस्सा कट चुका था। खून निकल रहा था। नाव पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया तो लोग मदद को दौड़े। महिला के हाथ की हालत देख अन्य पर्यटकों में हड़कंप मच गया। किसी तरह हंसा बेन को घाट से सड़क तक लाया। स्ट्रेचर पर हंसा बेन को लिटाकर जल पुलिस और परिजनों ने जीप तक पहुंचाया।फिर कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान महिला के हाथ से खून लगातार बहता रहा। कबीरचौरा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हंसा बेन को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। उनके साथ आए परिजनों ने कहा कि यदि घाट पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहती तो शायद उन्हें जल्दी अस्पताल पहुंचाया जा सकता था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक