शुक्रवार के दिन जरूर करें इन चीजों का दाम

 शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित है। माता को प्रसन्न रखने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए भक्त इस दिन व्रत रखते हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान से मां की पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और जिन लोगों पर उनकी कृपा होती है, उनके जीवन में कभी भी धन और समृद्धि की कमी नहीं होती है।
शुक्रवार का संबंध शुक्र ग्रह या शुक्र देवता से माना जाता है। शुक्रदेव को सुख, सौंदर्य और प्रेम का कारक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन कुछ विशेष उपाय पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ करने से जीवन में हमेशा बरकत बनी रहती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
शुक्रवार के उपाय
शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करना भी शुभ होता है। शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुएं जैसे चावल, दूध, दही, आटा और चीनी का दान किया जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है।
शुक्रवार का संबंध सफेद रंग से है इसलिए इस दिन जितना हो सके इस रंग का प्रयोग करना चाहिए। शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनकर ही पूजा करनी चाहिए।
मां लक्ष्मी और शुक्र की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत बहुत ही कारगर उपाय है। इस दिन शुक्र देव के विशेष मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुंडमृणालभ दात्यानां परमं गौरव सर्वशास्त्रप्रवक्तारं बर्गवं प्रणमाम्यः” का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
माता लक्ष्मी की पूजा भगवान विष्णु के बिना अधूरी मानी जाती है इसलिए शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा एक साथ करनी चाहिए। इससे धन और प्रसिद्धि मिलती है।
गंदगी में मां लक्ष्मी और शुक्रदेव का वास कभी नहीं होता। इसलिए अगर आप उनका आशीर्वाद चाहते हैं तो अपने आस-पास का वातावरण साफ-सुथरा रखें और घर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक