आग में झुलसी लावारिस महिला की इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर। थाना क्षेत्र में 27 जनवरी की रात सड़क किनारे जली हालत में मिली महिला की इलाज के दौरान सिम्स में मौत हो गई। अभी तक मृत की पहचान नहीं हो पाई है। सिविल लाइन पुलिस मृतक महिला के स्वजन की तलाश में जुटी है। सिम्स प्रबंधन ने सबको सुरक्षित शव गृह में रखें हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि किसी ने डायल 112 को फोन कर बताया कि महावीर नगर मंगला बाइपास के पास एक महिला गंभीर रूप से झुलसी हुई है। महिला ठेठाडबरी रेलवे ट्रैक के पास पड़ी हुई है। सूचना पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस पहुंच गई। वहीं, सिविल लाइन की टीम भी मौके पर पहुंची। जवानों ने झुलसी महिला को अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने बताया कि महिला 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है।
वह बयान देने की स्थिति में नहीं है। इसके कारण पुलिस को महिला के संबंध में जानकारी नहीं मिल पाई है। उसने सोने की दो अंगूठी, कानों में सोने के टाप्स, हाथों में लाल-पीली चूड़ी पहनी है। एक पैर की अंगुली में बिछिया है। पुलिस की टीम आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा सभी थानों में इसकी जानकारी देकर गुम इंसान के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एक टीम को आसपास की कालोनियों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी जुटाने कहा गया है। इसके आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक