न्याय योजना से सभी वर्गों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई: मंत्री अकबर

कवर्धा। केबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व मे कबीरधाम जिला लगातार विकास कर रहा है। शासन के इन पौने पांच सालों में वनांचल से लेकर शहर तक योजनाओं का क्रियान्वयन के साथ विभिन्न निर्माण कार्य भी किए गए है। उन्होंने कहा कि वनांचलवासियों के जीवन को मुख्यधारा से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए सरकार ने अनेक योजनाएं लागू की है। जिससे वन और वनोपज पर आश्रित संग्राहकों को आर्थिक मजबूती मिली है। प्रदेश के लाखों वनोपज संग्राहक परिवारों को स्थानीय स्तर पर वनोपज से जुड़े रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर वनोपज संग्राहकों को उनकी मेहनत का सही मूल्य दिलाने के लिए लघु वनोपजों के क्रय मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। केबिनेट मंत्री अकबर गुरुवार को बोड़ला विकासखंड के ग्राम प्रभाटोला, लोहझरी और अचानकपूर में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रावासियों को संबोधित कर रहे थे। मंत्री अकबर ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने ग्राम प्रभाटोला में विकास कार्यों के लिए 7 लाख रुपए की घोषणा की। उन्होंने ग्राम के हितग्राहियों राशन कार्ड का वितरण भी किया।
उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हित के लिए धान का विक्रय प्रति एकड़ 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को अपनी वायदा से बढ़कर समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीद रही है। 25 सौ रुपये में धान खरीदने का वायदा किया था, लेकिन इस वर्ष 2640 रुपये में धान की खरीदी की गई है। अंतर की राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर परिवार का राशन कार्ड बनाया जा रहा है, चाहे वो गरीबी रेखा से नीचे हो या ऊपर हो। परिवार में सदस्य संख्या बढ़ने पर कार्ड को तोड़कर एक और नया कार्ड बना दिया जा रहा है। प्रदेश में 75 लाख से अधिक राशन कार्ड है। इस तरह छूटे हुए लोगों का भी राशन कार्ड बनाए जा रहे है। इस अवसर पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि होरी साहू, पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष चोवाराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य मुखीराम मरकाम, अगमदास अनंत, राजकुमार तिवारी, विरेन्द्र जांगड़े, गणेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधि, ग्रामीण, क्षेत्र के पंच-सरपंच उपस्थित थे। मंत्री अकबर ने ग्रामीणों के साथ भेंट मुलाकात कर जमीन पर बैठकर जनचौपाल लगाई और एक-एक कर सभी की समस्याएं, मांग और शिकायतें सुनी। ग्रामीण मंत्री को अपने समक्ष पाकर खुश हुए। कैबिनेट मंत्री अकबर ने लोगों की सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मांग, शिकायत और समस्याओं को त्वरित निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। मंत्री अकबर ने कहा कि ग्राम पंचायतों में जाकर आमजनों से सीधा संवाद करने का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है या नही इसकी जानकारी लेना है। साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई समस्या आ रही है, उसे दूर कर योजनाओं का लाभ उन्हें देना है। उन्होंने कहा कि इसी के अनुरूप ही ग्राम पंचायत मुख्यालय में आम जनों से योजनाओं के लाभ की जानकारी लेने आए है। मंत्री अकबर ने भेंट मुलाकात में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी विस्तार से दी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक