रेलवे स्टेशन से लाखों गांजा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

बिलासपुर। जीआरपी की एंटी क्राइम टीम ने मंगलवार को दो युवकों को 23 किलो 500 गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों को जब्त के साथ जीआरपी थाने के हवाले कर दिया है। उनके खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपित गांजा को ओडिशा से प्रयागराज लेकर जा रहे थे। एंटी क्राइम टीम को लगातार सफलता मिल रही है। मंगलवार को भी सुबह सूचना मिली कि ओडिशा से दो युवक बिलासपुर स्टेशन पहुंचे हैं। उनके पास बड़ी मात्रा में गांजा है। इसके बाद टीम के आरक्षक अभिषेक मांझी, लक्ष्मण गाइन, मन्नू प्रजापति, संतोष राठौर, राजा दुबे व सौरभ नागवंशी अलग- अलग प्लेटफार्म में जांच करने लगे। इसी बीच उनकी नजर प्लेटफार्म एक पर बैठे दो युवकों पर पड़ी। पुलिस को देखकर दोनों युवक यात्रियों की भीड़ में छिपने का प्रयास करने लगे। इस पर टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।
इसके बाद उनके बैग की तलाशी ली गई। दोनों के पास रखे तीन बैग से 23 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपितों को पकड़कर जीआरपी थाने लाए। यहां उनसे पूछताछ की गई। तब उन्होंने अपना नाम अमित बत्रा (24) व विजय बत्रा (24) बताया। दोनों सिकबन बिसक कातक रायगढ़ ओडिशा के निवासी हैं। वे सुबह ही ओडिशा से बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। यहां से दोनों प्रयागराज जाते। उनका सारनाथ एक्सप्रेस में रिजर्वेशन भी था। दोनों के कब्जे से सारनाथ एक्सप्रेस में कोच बी-3 में यात्रा करने का आरक्षित टिकट भी थी। लेकिन, तस्करी से पहले टीम के हत्थे चढ़ गए। जीआरपी थाने में दोनों आरोपितों के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण तैयार किया गया। इसके बाद दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। टीम गांजा तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक