नेचुरल तरीके से चाहिए ग्लोइंग स्किन तो खाएं ये

आजकल हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए लोग नाना प्रकार के सौंदर्य उत्पादों का इस्तेमाल करते हैं। इससे अल्प समय के लिए चेहरे पर खूबसूरती रहती है। वहीं, लंबे समय तक बाजार में उपलब्ध ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत गायब होने लगती है। कई लोगों के चेहरे पर इन चीज़ों का साइड इफ़ेक्ट भी दिखता है। इसके लिए त्वचा का ख्याल नेचुरल तरीके से करें। अगर आप भी नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रोजाना ये 7 चीजें जरूर खाएं। आइए जानते हैं-

आंवला खाएं
स्किन एक्सपर्ट्स की मानें तो आंवला जूस के सेवन से कील, मुहांसों की समस्या से निजात मिलता है। इसके अलावा, रक्त भी शुद्ध होता है। वहीं, आंवला का पेस्ट तैयार कर फेस पर लगाने से दाग धब्बे दूर होते हैं। इसके लिए आंवला का सेवन कर सकते हैं।
विटामिन-सी
नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए रोजाना खट्टे फल का सेवन करें। खट्टे फलों और सब्जियों में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में जाता है। साथ ही इन फलों और सब्जियों में पानी भी अधिक होता है। इससे शरीर हायड्रेट रहता है।
अनार खाएं
अनार सेहत के लिए वरदान होता है। इसके सेवन से शरीर में रक्त की पूर्ति होती है। रक्त की कमी से एनीमिया रोग का खतरा बढ़ जाता है। अनार में आयरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं, जो डैमेज स्किन को रिपेयर करता है। साथ ही चेहरे पर ग्लो आता है।
स्ट्रॉबेरी खाएं
त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए रोजाना स्ट्रॉबेरी जरूर खाएं। इसमें विटामिन-सी और फेनोलिक कंपाउंड के गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को किसी प्रकार के नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं।
सूरजमुखी के बीज खाएं
सूरजमुखी के बीज में एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल, विटामिन, थायमिन, विटामिन-सी और ई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाव में फायदेमंद होते हैं। इसके सेवन से त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है।
अमरूद खाएं
नेचुरल तरीके से ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप रोजाना अमरूद का सेवन कर सकते हैं। इसमें आवश्यक पोषक तत्व फाइबर, विटामिन सी, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं।
टमाटर खाएं
टमाटर में विटामिन-ए सी और इ पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके लिए टमाटर का सेवन जरूर करें। इसके अलावा, टमाटर के सेवन से हाई बीपी को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।