मसले पर घडिय़ाली आंसू न बहाए हिमाचल भाजपा, जरूरत हुई तो दोबारा खोले जाएंगे ऑफिस

शिमला। कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि जिन जगहों पर आवश्यकता होगी, सरकार दोबारा कार्यालय बहाल करेगी। यह कार्यालय लोगों की सुविधा के लिए दोबारा से स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को इस मुद्दे पर घडिय़ाली आंसू बहाने की कोई आवश्यकता नहीं है।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार बगैर किसी बजट के घोषणाएं कर आनन-फानन में सैकड़ों कार्यालय खोले थे, वह पूरी तरह भाजपा का लोगों से वोट बटोरने और राजनीतिक हित साधने का एक असफल प्रयास था, जिसे लोगों ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हित में इन घोषणाओं पर रोक लगाई है। प्रदेश में भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी जीत के लिये मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा अब प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती है।
प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के बैठक में पारित प्रस्तावों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे से उभर नहीं पा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए उन्हें सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिये पूर्व भाजपा सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा है कि भाजपा की फिजूलखर्ची से अब करोड़ों की देनदारियां कांग्रेस सरकार को चुकता करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाने का भाजपा को कोई भी नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा है कि भाजपा को अपने कारनामों के लिए प्रदेश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक