चाचा ने रिश्ते को किया शर्मसार, नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म

बांका। जिले में हवस के दरिंदे ने खून के रिश्ते को भी तार-तार कर दिया है। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां वहशी चाचा ने अपनी नाबालिग भतीजी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद वहशी चाचा फरार हो गया है। बताया जा रहा है की पीड़िता महज 11 वर्ष की है।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर पीड़िता को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया। जहां चिकित्सक द्वारा मेडिकल चेकअप किया गया। पीड़िता के परिजन ने बताया कि उसकी पुत्री किसी काम से घर से बाहर गई थी।
जहाँ आरोपी पहले से ही घात लाकर बैठा था। उसने लड़की के मुंह में कपड़ा ठुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। लड़की बचने की कोशिश करती रही। लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद वह बहियार की ओर भाग गया। जिसे गांव के कई लोगों ने भी देखा।
इसके बाद पीड़िता नाबालिग खून से लथपथ रो रोकर घटना की पूरी जानकारी मां को दी। जिसके बाद घटना को लेकर पीड़िता द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर सेल की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीँ फॉरेंसिक टीम द्वारा मामले की जांच किया जा रहा है।
