पंजाब में गर्माया स्टिकर विवाद, ‘आप’ ने घेरे पूर्व CM व विधायक

चंडीगढ़। ‘आप’ प्रवक्ता मलविंदर कंग द्वारा विरोधियों पर सवाल उठाए गए हैं। जानकारी के अनुसार पंजाब में विधायकों की गाड़ियों पर लगने वाले स्टिकर का मामला गर्मा गया है। इसे लेकर ‘आप’ प्रवक्ता द्वारा अकाली दल और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कई बड़े पूर्व विधायकों द्वारा एम.एल.ए. के स्टिकर वापिस नहीं किए गए हैं। उनके द्वारा टोल बचाने के लिए इन स्टिकरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस दौरान आप प्रवक्ता ने आरोप लगाए हैं कि पूर्व सी.एम. चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर बादल, बिक्रम मजीठिया सहित 90 पूर्व विधायकों ने ये स्टिकर वापिस नहीं किए हैं। उन्होंने बताया कि इन विधायकों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। वहीं इसे लेकर विरोधियों का कहना है कि आम आदमी पार्टी लोगों का असल मुद्दों से ध्यान भटका रही है और लोगों को गुमराह कर रही है।
