ईटानगर में राज्य सरकार की ओर से अपने सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल हुई

राष्ट्रपति अरुणाचल प्रदेश के 37वें स्थापना दिवस में भाग के लिए सोमवार को यहां पहुंची। वे ईटानगर में सोमवार को राज्य सरकार की ओर से अपने सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल हुई। वे आज मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को भी संबोधित करेंगी।
बता दें कि अरुणाचल प्रदेश ने सोमवार को अपना 37 वां राज्य स्थापना दिवस मनाया। इसे ब्रिटेन के औपनिवेशिक शासन के दौरान और 1972 तक उत्तर-पूर्व सीमांत एजेंसी- नेफा के रूप में जाना जाता था। 1972 में यह केंद्रशासित प्रदेश बना और इसका नामकरण अरुणाचल प्रदेश किया गया।
20 फरवरी 1987 को इसे अरुणाचल प्रदेश अधिनियम 1986 के अंतर्गत राज्य का दर्जा दिया गया। और यह भारत का 24 वां राज्य बना। ईटा नगर कैपिटल सिटी के आई जी पार्क में राज्य समारोह आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रपति दौपर्दी मुर्मू इस समारोह में भाग लेंगी। जुलाई 2022 में राष्ट्रपति बनने के बाद यह उनकी अरुणाचल प्रदेश की पहली यात्रा होगी।
