फायरिंग मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

कोटा। कोटा शहर की दादाबाड़ी थाना पुलिस ने जानलेवा हमले के 11 महीने पुराने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने चौथवसूली के लिए 5 लाख रूपए देकर आसिफ उर्फ सन्ना पर फायरिंग करवाई थी। गोली आसिफ के पेट में लगी थी। इस मामले में पुलिस ने फायरिंग करने वाले इसरत उर्फ नानाजी व हमला करवाने वाले शाहिद उर्फ पोता को गिरफ्तार किया है। इसरत पर 70 हजार का इनाम घोषित था। इसरत कोटा, बूंदी, बारां व इंदौर में करीब 12 मामलों में वांछित था।
सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया 8 सितंबर 2022 को आसिफ उर्फ सन्ना पर इसरत उर्फ नानाजी व उसके साथी ने चौथवसूली करने के लिए गोली मारी थी। गोली आसिफ के पेट में लगी थी। इस मामले में 4 अगस्त 2023 को इशरत और उसके साथी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ इसरत ने बताया आसिफ पर गोली शाहिद पोता के कहने पर मारी थी। इसके बदले उसे शाहिद पोता से 5 लाख रूपए मिले। जिसपर 5 अगस्त को शहीद को गिरफ्तार किया। शाहिद आपराधिक किस्म का व्यक्ति है। हाल ही में 4 अगस्त को शाहिद पोता के घर पर कुन्हाड़ी थाने के हिस्ट्रीशीटर रिजवान उर्फ रिजू व नासिर बच्चा ने फायर किया था। जिसका मामला किशोरपुरा थाने में दर्ज है।
