रक्षा बंधन पर पहनें ये पायल, पैर लगेंगे खूबसूरत

लाइफस्टाइल: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन दोनों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन की तैयारी भी बहन पहले से ही करके रखती है ताकि वो खूबसूरत दिख सके। इस दिन तैयार होना भी बनता है। ऐसा इसलिए क्योंकि फेस्टिवल सेलिब्रेशन की तस्वीरें जो सोशल मीडिया पर शेयर करनी होती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने लिए कुछ अच्छी डिजाइन की पायल खरीदें ताकि पूरे लुक के साथ आपके आपके पैर भी सुंदर नजर आए। ऐसे में हम आपको कुछ ट्रेंडी डिजाइन के बारे में बताएंगे। इनको स्टाइल करके आपके पैर बेहद खूबसूरत नजर आएंगे।
स्टोन स्टड पायल डिजाइन
अगर आप पायल में सिंपल डिजाइन चूज करना चाहती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट है। इसमें आप स्टोन स्टड वाले पायल डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरीके की पायल एथनिक वियर के साथ काफी सुंदर लगती हैं। ये पायल दिखने में हैवी लगती है लेकिन पहनने में बिल्कुल लाइट होती है। इस तरीके के पायल डिजाइन आप खरीदकर इस रक्षा बंधन पर स्टाइल कर सकती हैं। इसी के साथ अपने पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। इस तरीके के डिजाइन आपको मार्केट में 250 से 500 की रेंज में मिल जाएगा।
फ्लोरल पायल डिजाइन
ऐसा जरूरी नहीं की पायल सिर्फ चेन वाली हो। आजकल मार्केट में आपको थ्रेड वाली पायल (ट्रेंडी पायल डिजाइन) भी देखने को मिल जाएंगी। इस तरीके के पायल डिजाइन लड़कियों के लिए बेस्ट होते हैं। इन्हें वो किसी भी आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। इसमें आपको छोटे-छोटे फ्लावर डिजाइन मिलेंगे साथ में छोटे बीड्स। इस तरीके की पायल को आपको चेन लगाकर पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे बिना चेन के स्टाइल कर सकती हैं। इस तरीके की पायल आपको 200 से 250 की रेंज में मिल जाएगी।
एविल आई पायल डिजाइन
पायल में आजकल ट्रेंडी डिजाइन देखने को मिलते हैं आप भी इस तरीके के डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। एविल आई पायल डिजाइन (सिंपल लुक के लिए मॉर्डन पायल डिजाइन) देखने में काफी अच्छा लगता है और ऐसा कहा जाता है कि इसे पहनने से नजर भी नहीं लगती है। ऐसे में आप भी इसे रक्षा बंधन पर हर तरह के आउटफिट के साथ वियर कर सकती हैं। ये दिखने में सिंपल होती है और पहनकर काफी खूबसूरत लगती है। आप इसे ट्राई करे और अपने पैरों को सुंदरता को बढ़ाएं।
